दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,17 दिसंबर। ट्रेवल्स बस के टाइमिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक लुचकी पारा निवासी वसीम बेग राजेश ट्रैवल्स का कंडक्टर है। 15 दिसंबर को वह बस में कंडक्टरी करके रायपुर से दुर्ग बस स्टैंड आया था। दोपहर 3:00 बजे कांकेर ट्रेवल्स ऑफिस के सामने सुमित बस के कंडक्टर फैसल उर्फ मामू, फिरोज उर्फ गब्बर और राजा ने एक राय होकर बस की टाइमिंग को लेकर उससे विवाद करते हुए गाली गलौज की। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने नुकीली वस्तु एवं हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे प्रार्थी को चोटे आई।
इसी तरह तकियापारा निवासी फैजल खान ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सुमित ट्रैवल्स बस का कंडक्टर है। वह कांकेर ट्रेवल्स ऑफिस के सामने बस स्टैंड में खड़ा हुआ था। इसी दौरान सामने से राजेश ट्रैवल के ड्राइवर ताहिर कंडक्टर ताऊ और हेल्पर गोलू खान आये और बस की टाइमिंग को लेकर तथा सवारी को बैठाने की बात को लेकर गली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये। दोनों ही प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294 ,323, 506,34 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है।