दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 16 दिसंबर। विकासखंड के बेंद्री माध्यमिक विद्यालय से लगभग तीस साल की शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत प्रधान पाठक परमजीत सिंग सचदेव की भाव पूर्ण विदाई हाई स्कूल निमोरा में दी गई।
कार्यक्रम में परम जीत सचदेव, बलवंत कौर सचदेवा, प्राचार्य मीनाक्षी पिंपलापुरे, बी आर सी बघेल, बी ई ओ राजेश साहू ,संजय तिवारी,निवेदिता शुक्ला, मनोज बारले, ममता वर्मा, शीला ठाकुर सहित निमोरा संकुल के बेंद्री तुता, परसठी, के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार डहरिया ने किया। श्री सचदेवा के जन्म दिन पर केक काट कर जन्मदिन भी मनाया गया जिसमें निमोरा हाई स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
प्रधान पाठक संजय तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सचदेवा जिंदा दिल मानवीय मूल्यों से ओत प्रोत रहते हुए सभी शिक्षकों की हर संभव मदद किया करते थे।
श्री सचदेवा अंत में शिक्षकों को संबोधित करते अपने शैक्षिक जीवन के अविस्मरणीय पलों को याद किया तथा सेवा काल के अंतिम कुछ महीने शेष रहने के दौरान हुए राजनीतिक द्वेष वश हुए स्थानातरण पर रंज व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस दौरान शिक्षिका जया मिश्रा की भी स्थानांतरण पश्चात विदाई की गई।