दुर्ग

महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार
16-Dec-2023 4:23 PM
महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 16 दिसंबर। नशीली दवा पिलाकर पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई। पदमनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई कि घनश्याम वर्मा निवासी मयूर हाइट्स बोरसी ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। पीडि़ता को भी ब्याज पर पैसे चाहिए थे इसके लिए वह घनश्याम से मिली थी। आरोपी घनश्याम ने पीडि़ता को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गया और पानी में कुछ नशीली चीज मिलाकर पिला दिया। इसके बाद जब पीडि़ता बेहोश होने लगी तब आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पदमनाभपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि महिला ने इसकी शिकायत थाना में की थी।

टीम बनाकर आरोपी की तलाश में लगाई गई थी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट