दुर्ग

पहली कैबिनेट ने ही 18 लाख लोगों के फार्म को दी मंजूरी-सरोज
16-Dec-2023 4:22 PM
पहली कैबिनेट ने ही 18 लाख लोगों के फार्म को दी मंजूरी-सरोज

जल्द मिलेगा पक्का आवास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 दिसंबर। राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ सरकार की पहली केबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को पक्का आवास देने के वादा को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का आभार जताया। उन्होनें कहा हमें विश्वास है कि छततीसगढ़ की साय सरकार प्रधानमंत्री जी के सभी गारंटियों को आने वाले पांच वर्ष में अवश्य पूरा करेगें।

इस संबंध में पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाये गये इस विषय को भाजपा ने मुद्दा बनाया था। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गरीबों को आवास देने की घोषणा की थी, जिसे साय सरकार ने अपनी पहली केबिनेट में ही वादा को पूरा किया है।

 साय सरकार ने पहली केेबिनेट की बैठक में अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस पर किसानों को दो साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर को दिये जाने का भी निर्णय लिया है। केबिनेट की इस पहली बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, और विजय शर्मा ने इस फैसले पर अपनी सहमति दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने दो वर्षो के अंदर छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक घरों में पीने का पानी उपलबध कराने का वादा अपने घोषणा पत्र में किया था जिसे भी पूरा करने के योजना बनायी गयी । मोदी गारंटी के तहत् गरीब विवाहित महिलाओं को एक हजार महिना दिये जाने की वादा को भी पूरा करने कहा गया है। उन्होंने बताया भाजपा की घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साय सरकार ने ये साफ कर दिया कि वह सबसे पहले कौन से काम को पूरा करेंगे। वे मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सरकार के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की कोशिश करेंगे। साथ ही वे छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे को पूरा अवश्य करेंगे।


अन्य पोस्ट