दुर्ग
असीम दास व अन्य आरोपियों की रिमांड बढ़ी
16-Dec-2023 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 दिसंबर। सस्पेंड हुए एएसआई चंद्र भूषण, आरक्षक भीम सिंह और कैश के साथ गिरफ्तार असीम दास की न्यायिक रिमांड बढ़ गई है। महादेव एप मामले में 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद तीनों आरोपियों की गैर मौजूदगी में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट मे सुनवाई हुई। जेल में बंद तीनों आरोपियों निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, आरक्षित भीम सिंह यादव और असीम दास की न्यायिक रिमांड 20 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। इसके बाद जेल पहुंचे ईडी अफसरों की 6 सदस्य टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे