दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 दिसंबर। निगम की टीम ने कोहका मुख्य मार्ग में बारात के साथ चल रहे डीजे जो मानक क्षमता से अधिक ध्वनि फैला रहा था, उसे रूकवा कर आवश्यक जाँच किये और डीजे संचालक से दस हजार रूपये अर्थ दण्ड वसूल कर बारातियों के अनुरोध पर विवाह कार्यक्रम हेतु डीजे को छोड़ा गया।
निगम का तोडफ़ोड़ दस्ता शुक्रवार को राधिका नगर सडक़ के किनारे विश्वकर्मा मार्केट में दो स्थानों पर अवैध रूप से टीन शेड लगा कर किये गये कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त किया। टीम माल रोड में फरीदनगर के पार्क साईट नामक ओयो पंजीकृत होटल पहुँची और निगम के अधिकारियों ने होटल संचालन से आवश्यक दस्तावेज की मांग किया, लेकिन पुरी कार्रवाई के दौरान भवन स्वामी उपस्थित नहीं हुए जाँच में भवन अनुज्ञा, भवन पूर्णत: मौके पर नहीं पाया गया तो निगम के भवन विभाग द्वारा नोटिस जारी कर होटल का संचालन बंद करवाया गया। बाद इसके निगम का तोडफ़ोड़ दस्ता सिरसा रोड कोहका में होटल फ्रेंड्स पार्क पर कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी तो गुरूकृपा डीजे जो बारात के साथ चलते हुए मानक क्षमता से अधिक ध्वनि प्रदूषण फैला रहा था, उसे रोक कर आवश्यक जाँच पश्चात अर्थ दंड अधिरोपित किया गया।
टीम होटल फ्रेंड्स पहुॅचे जहां बाराती ठहरे हुए थे निगम की जाँच टीम ने होटल संचालक से आवश्यक दस्तावेज का अवलोकन करने के बाद ओयो बोर्ड को हटवाया और भवन पूर्णत: प्राप्त करने तक होटल को बंद रखने का पंचनाम किया।
साथ ही होटल द ग्रीन रेस्ट्रो की जॉच में गुमस्ता एवं अनुज्ञप्ती लाईसेंस की अवधि समाप्त पाये जाने पर पॉच हजार रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। आज की कार्रवाई में निगम ने कुल पन्द्रह हजार रूपये दण्ड स्वरूप वसूल कर निगम कोष में जमा करवाया।
कार्रवाई में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, सहायक राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, बालकृष्ण नायडू, सुनील नेमाडे, राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश, राम चन्द्राकर, इमान सिंह कन्नौज, नंद कुमार सिन्हा, विनोद वर्मा, सुपेला थाना के पुलिस बल साथ रहे।