दुर्ग

भारती विवि में विकसित भारत अभियान पर कार्यशाला
16-Dec-2023 2:12 PM
भारती विवि में विकसित भारत अभियान पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर।
शुक्रवार को भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ‘‘विकसित भारत 2047 तक’’ की थीम पर किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य विकसित भारत पोर्टल पर आधिकाधिक संख्या में विद्यार्थियों को अभिनव सुझाव प्रेषित करने के लिए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यशाला के प्रारंभ में अपने उद्बोधन में कुलपति डॉ. आलोक भट्ट ने समस्त विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में दृढ़ संकल्पित होते हुए अपने अभिनव सुझाव प्रेषित करने का आवाहन किया जिससे उक्त अभियान में विश्वविद्यालय की प्रतिभागिता सुनिश्चित हो सके। 

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ डॉ. नम्रता गायन तथा डॉ. चांदनी अफसाना द्वारा विद्यार्थियों को अभिनव सुझावों के निर्माण तथा पोर्टल में आवश्यक जानकारियां सफलतापूर्वक अंकित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। कार्यशाला का संचालन डॉ.  समन सिद्दीकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विकसित भारत 2047 अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम ने किया।
 


अन्य पोस्ट