दुर्ग
बोनस के रूप में मिलेगी 628 करोड़ रूपए की राशि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। भाजपा ने राज्य में सरकार बनने पर किसानों को दो साल का बोनस देने की घोषणा की थी जिला सहकारी बैंक अंतर्गत बालोद, दुर्ग एवं बेमेतरा जिले में दो साल का बोनस मिलने पर वर्ष 2016-17 एवं वर्ष 217-18 में समर्थन मूल्य धान बेचने वाले 4 लाख 39हजार 104 कृषक लाभान्वित होंगे जिन्हें 300 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाता है तो,बोनस के रूप में कुल 628 करोड़ 36 लाख 46 हजार रूपए की राशि मिलेगी इन किसानों को भाजपा की सरकार बनने के बाद अब दो साल के बोनस की राशि का इंतजार है।
जनकारी के मुताबिक वर्ष 2016-17 में कुल 254519कृषक पंजीकृत थे इनमें 232629 लाभान्वित कृषकों से कुल 11838202 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी इन्हें 300 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिए जाने पर 355 करोड़ 14 लाख 61 हजार रुपए मिलेगा इनमें सर्वाधिक बालोद जिले के 92615 किसानों ने 4464903 क्विंटल धान विक्रय किया था, जिनकी बोनस की राशि 133 करोड़ 94 लाख 71 रुपए बनती है इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 74114 किसानो ने 3852711 क्विंटल धानविक्रय किया था, जिनकी बोनस की राशि 115 करोड़ 58 लाख 13 हजार रुपए है। वहीं दुर्ग जिले में 65900 किसानों ने 3520588 क्विंटल धान विक्रिय किया था जिनकी बोनस राशि 105 करोड़ 61 लाख 77 हजार रुपए होती है।
वर्ष 2017-18 में जिला सहकारी बैंक दुर्ग अंतर्गत 273 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से पंजीकृत 270808 में से 206475 किसानों से कुल 9107284 क्विंटल धान खरीदी की गई थी। तीन सौ रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से इनकी बोनस राशि 273 करोड़ 21 लाख 85 हजार होती है इनमें दुर्ग के 54256 किसानों ने 2566089 क्विंटल धान विक्रय किया इन्हें 76 करोड़ 98 लाख 27रुपए बोनस मिलना है। बालोद जिले में 92414 किसानों से 3842440 क्विंटल धान खरीदी हुई थी, जिनकी बोनस की कुल राशि 115 करोड़ 27 लाख 32 हजार है वहीं बेमेतरा जिले में 59805 किसानों ने 2608754 क्विंटल धान विक्रय किया था जिनकी बोनस की राशि 80 करोड़ 96 लाख 26 हजार रुपए है।