दुर्ग
दुर्ग, 15 दिसंबर। संचालक, शारीरिक शिक्षा डॉ. डी.के. नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की फुटबॉल पुरूष टीम दिनांक 11-15 दिसंबर 2023 को येनेपोया विश्वविद्यालय में आयोजित साउथ पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए पहला मैच 3-1 से विजयनगर विश्वविद्यालय, दूसरा मैच 0-1 से अटल बिहारी बिलासपुर, तीसरा मैच बैगलोर विश्वविद्यालय से 3-0 एवं क्रीस्ट विश्वविद्यालय पर 3-0 से चौथी जीत हासिल कर पहली बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्वालीफाई की।
इस टीम के मैनेजर डॉ. मून्नालाल नंदेश्वर, क्रीड़ाधिकारी, शास. नेहरू महा. डोगरगढ़ एवं कोच लक्ष्मेन्द्र कुलदीप, क्रीड़ाधिकारी, शास. विज्ञान महा. दुर्ग है, जिनके मार्गर्शन में टीम अच्छे प्रदर्शन कर रहे है। टीम के इस जीत पर विश्वविद्यालय की माननीया कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने टीम के खिलाड़ी, कोच व मैनेजर को बधाई व शुभकामनाए दिये।