दुर्ग
निगम क्षेत्र में दो दिन बंद रहेगे मांस मटन बिक्री
15-Dec-2023 3:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 15 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार इस माह को पडऩे वाले महापुरूषों के जयंती पर निगम क्षेत्र में पशुवध, गृह जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केन्द्रों को बंद रखने कहा गया है। पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग छ.ग. शासन द्वारा जारी परिपत्र के अनुपालन में नगर पालिक निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी ने आदेश प्रसारित कर इस माह पडऩे वाले गुरू घासीदस जयंती 18 दिसम्बर एवं संत तरण तारण जयंती 19 दिसम्बर को पशुवध तथा मांस मटन बिक्री केन्द्रों में तथा खुले में प्रतिबंधित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे