दुर्ग

शोर शराबा कर रहे आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
15-Dec-2023 2:51 PM
शोर शराबा कर रहे आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 दिसंबर। घर के सामने शोर शराबा कर रहे आरोपियों को मना करना प्रार्थी एवं उसके परिवार वालों को भारी पड़ गया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की एवं चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस दो आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक नयापारा केजू मिल चौक वार्ड नंबर 2 निवासी मारतंड सिंह राजपूत सामाजिक कार्यकर्ता एवं कृषक है। रात के समय मोहल्ले के लगभग 20 लडक़े एकत्रित होकर शोर शराबा कर रहे थे। इस पर प्रार्थी का बेटा जो कि कक्षा 12वीं का छात्र है बाहर निकलकर शोर शराबा कर रहे लडक़ों को मना किया। इस पर आरोपी विकास सिंह और पप्पू साहू प्रार्थी एवं उसके बेटे को गाली गलौज करने लगे। जब प्रार्थी का बेटा घर से बाहर निकला और बोला कि मेरे पिताजी को क्यों गाली दे रहे हो। आरोपियों ने गुस्से में आकर कहा कि तुम लोग मना करने वाले कौन होते हो और इसके बाद दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के बेटे के साथ मारपीट की।

आरोपियों ने धारदार चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह हमारा चौक है,हमारी मर्जी है कि हम कुछ भी करें। इससे घबराकर परिवार घर के भीतर चला गया।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट