दुर्ग

ई-रिक्शा चालक ने ठोकर मारने के बाद प्रार्थी से की मारपीट
14-Dec-2023 3:57 PM
ई-रिक्शा चालक ने ठोकर मारने  के बाद प्रार्थी से की मारपीट

दुर्ग, 14 दिसंबर। ई रिक्शा चालक द्वारा पैदल जा रहे प्रार्थी को ठोकर मार दिया गया ,जब प्रार्थी ने आरोपी ई रिक्शा चालक से ठीक से रिक्शा चलाने की बात कही तो आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक सिकोला भाटा वार्ड नंबर 14 निवासी महेंद्र कुमार धनकर हाउसिंग कांपलेक्स बस स्टैंड के सामने एक्युरा लेबोरेटरी में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। 12 दिसंबर की दोपहर को वह लैबोरेटरी से निकलकर बाथरूम के लिए बस स्टैंड की ओर जा रहा था।

इसी दौरान रोड पर ई रिक्शा क्रमांक सीजी 07 सी एफ 7966 के चालक ने ई-रिक्शा को लहराकर चलते हुए प्रार्थी को ठोकर मार दी। इस पर प्रार्थी ने ठीक से चलाने के लिए बोला तो आरोपी चालक ने गाली गलौज की। जब प्रार्थी ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी टेकर मारपीट की। प्रार्थी महेंद्र कुमार भाग कर अपने एक्युरा लेबोरेटरी में पहुंचा और अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। इस घटना में प्रार्थी के आंख के पास, पीठ, गर्दन आदि में चोटे आई।


अन्य पोस्ट