दुर्ग
छापा, दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
14-Dec-2023 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा सफाई-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान फल दुकान और किराना व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के पास प्राप्त कुल 700 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई की गई। साथ ही 2900-00 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
निगम दल की ओर से स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा सफाई दरोगा कौशल तिवारी, सुपरवाइजर रवि वर्मा एवं अरुण कुंजाम कार्रवाई में शामिल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे