दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 दिसंबर। सेठ आर. सी. एस. कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग में विद्यार्थियों के बर्हिमुखी विकास के लिए अनुकूल अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत रंगोली, मेंहदी, अनुपयोगी वस्तुओं का प्रयोग और व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विविधा यादव, द्वितीय स्थान मोनिका साहू एंव तृतीय स्थान जागेन्द्र कोड़ापे व जीत यादव ने प्राप्त किया। अनुपयोगी वस्तु का प्रयोग प्रतियोगिता में प्रथम छाया पटेल, द्वितीय सानिया व तृतीय स्थान हिमांशी सेन ने प्राप्त किया। इसी कम में व्यंजन प्रतियोगता में प्रथम स्थान पायल सेन, द्वितीय छाया चौहान व तृतीय स्थान हिमांशी सेन व रिमझिम तिवारी ने प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परमजीत कौर, द्वितीय स्थान सानिया एंव तृतीय स्थान रेणुका व सत्या सोनी प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ महाविद्यालय में होने वाले अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए ताकि उनके प्रतिभाओं को लोग जानें और उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. किरण तिवारी, निधि मिश्रा, डॉ. आयशा अहमद, डॉ. भावना वर्मा, डॉ. रानी शुक्ला एंव पवनदीप कौर थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गा शुक्ला ने किया।
