दुर्ग
दुर्ग, 14 दिसंबर। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग द्वारा 17 दिसंबर को प्रात: 11 से 1 बजे के मध्य आयोजित होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र 14 दिसबंर को 12 बजे से जारी कर दिया जायेगा। यह जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया पीएचडी प्रवेश परीक्षा 17 दिसंबर को कल्याण पीजी कॉलेज, भिलाई नगर में प्रात: 11 से 1 बजे तक आयोजित होगी। सभी परीक्षार्थियों को 10:15 बजे तक परीक्षा केन्द्र में विवि द्वारा जारी प्रवेश पत्र एवं आईडी पू्रफ के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
यूजीसी के नियमानुसार नेट/सेट/जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से छूट की पात्रता होगी। विवि में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 184 अभ्यार्थियों को नेट/सेट/जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण होने के कारण प्रवेश परीक्षा से छूट प्रदान की गई है। जिन 19 विषयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी उनमें हिन्दी, अंग्रेजी, वाणिज्य, एजुकेशन, बायोटेक्नॉलाजी, माइक्रोबायोलॉजी, वनस्पति शास्त्र, प्राणीशास्त्र, रसायन, भौतिकी, गणित, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, होमसाइंस, भूगर्भशास्त्र एवं मनोविज्ञान विषय शामिल है।
डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार विवि में ऑनलाईन रूप से प्राप्त पीएचडी प्रवेश परीक्षा हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का सूक्ष्म निरीक्षण कर तत्पश्चात् पूर्ण रूप से सही पाये जाने वाले आवेदकों का ही प्रवेश पत्र जारी किया गया हैं। जिन आवेदकों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है वें विवि में आकर अपनी शंका समाधान कर सकते हैं।