दुर्ग

भारती विवि के संस्कृत विभाग में राष्ट्रीय वेबिनार
14-Dec-2023 3:18 PM
भारती विवि के संस्कृत  विभाग में राष्ट्रीय वेबिनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 दिसंबर।
भारती विवि, दुर्ग के संस्कृत विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का विषय ‘आधुनिक युग में संस्कृत की उपादेयता एवं संभावनाएं’ था। इस राष्ट्रीय वेबिनार में डॉ. दिव्या देशपण्डे, असिस्टेंट प्रोफेसर, संस्कृत विभाग, शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्कृत जन-जन की भाषा है। संस्कृत विश्व की समस्त प्राचीन भाषाओं की जननी है। संस्कृत से ही समाज का उत्थान और विकास हो सकता है। संस्कृत का व्याकरण इतना समृद्ध और विकसित है जितना अन्य भाषाओं का नहीं। संस्कृत में अपार संभावनाएं हैं जैसे वास्तु विशेषज्ञ, ज्योतिषाचार्य, कर्मकाण्ड, पुजारी, सहायक प्राध्यापक, लेखक, अनुवादक इत्यादि। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कम्प्यूटर की भाषा भी संस्कृत व्याकरण से ओत प्रोत रहेगी।

आरंभ में विवि के कुलपति डॉ. आलोक भट्ट ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवर्तन संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णदत्त त्रिपाठी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नम्रता गेन, विभागाध्यक्ष प्रबंध अध्ययन विभाग ने किया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, शोधार्थी, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट