दुर्ग
हेमचंद विवि की फुटबॉल टीम क्वालीफाई राउंड में पहुंची
14-Dec-2023 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 दिसंबर। संचालक, शारीरिक शिक्षा डॉ. डी.के. नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की फुटबॉल पुरुष टीम दिनांक 11-15 दिसंबर 2023 को आयोजित साउथ पूर्वी क्षेत्र अंतर विविीन प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए पहला मैच 3-1 से विजयनगर विवि से जीत हासिल की, दूसरा मैच 0-1 से अटल बिहारी बिलासपुर से जीत हासिल की एवं तीसरा मैच बैगलोर विवि को 3-0 से हराकर क्वालीफाई राउंड मैच में प्रवेश किया है।
इस जीत पर विवि के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप जी ने टीम के खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाए दिये। टीम के मैनेजर डॉ. मून्नालाल नंदेश्वर एवं कोच भूपेन्द्र कुलदीप है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे