दुर्ग
दुर्ग, 13 दिसंबर। टॉकीज से पिक्चर देख कर लौट रहे प्रार्थी एवं उसके साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। प्रार्थी देवेंद्र निषाद की शिकायत पर चौकी पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323,341, 392, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।। प्रार्थी देवेंद्र निषाद निवासी अंजोरा अपने मामा के लडक़े चुरामन निषाद, बड़े पिताजी के लडक़ा इंद्र कुमार के साथ अपनी बाइक में सवार होकर 10 दिसंबर की रात को अप्सरा टॉकीज पिक्चर देखने गया हुआ था। रात लगभग 11.30 बजे वे लोग टॉकीज से निकले। तब उसका भाई डोमेन्द्र निषाद मोटरसाइकिल लेकर घर चला गया। प्रार्थी देवेंद्र निषाद, चुरामन, इंद्र कुमार तीनों पैदल जा रहे थे। गंजपारा प्रिंस बार के पास रात लगभग 12.30 बजे पहुंचे थे ,उसी समय एक लडक़ा आया और रास्ता रोककर पानी की बोतल मांगा। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त गोल्डी को आवाज देकर बुलाया।
आ गए और सब ने इन तीनों को घेर लिया। इसके बाद एक लडक़े ने चाकू दिखाते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी के पास रखा मोबाइल को छीन लिया था। वहीं इंद्र कुमार के गले में चांदी की चेन थी जिसे भी आरोपियों ने लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले थे। कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत के बाद तुरंत टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में लगा दी गई थी। टीम ने आरोपी यमन गोड निवासी गंजपारा, गोल्डी उर्फ विनायक दास मानिकपुरी निवासी गंजपारा, सिद्धार्थ उर्फ कालू निवासी डिपरापारा एवं राज सोनी निवासी इंदिरा कॉलोनी पोटिया रोड दुर्ग को गिरफ्तार किया है।