दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 दिसंबर। रबी वर्ष 2023 -24 फसल बीमा के लिए प्रीमियम दरें निर्धारित कर दी गई है इसके लिए 31 दिसंबर तक प्रीमियम की निर्धारित राशि जमा कर फसल बीमा कराए जा सकते है भारत सरकार की इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से एचडीएफसी जनरल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ के 12 जिलों दुर्ग ,बिलासपुर, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, सुकमा, सरगुजा, बालोद, बलौदा बाजार, बलरामपुर, दंतेवाडा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, रायपुर में संचालित की जा रही है। अधिसूचित फसल के रूप में चना, अलसी, सरसों, गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित शामिल किया गया है।
ऋणी कृषक जो योजना में शामिल नहीं होना चाहते, उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी चयन प्रपत्रानुसार हस्ताक्षरित घोषणा पत्र रबी के लिये 24 दिसंबर तक संबंधित वित्तीय संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा, अन्यथा संबंधित बैंक द्वारा संबंधित मौसम के लिए स्वीकृत नवीनीकृत की गई अल्पकालीन कृषि ऋण को अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जायेगा। ऋणी कृषक बीमित फसल में परिवर्तन करा सकते हैं इसके लिये रबी मौसम में नामांकन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर से दो दिवस पूर्व इस बात की सूचना संबंधित बैंक शाखा में दे सकते हैं।
बीमा के लिए प्रस्तुत करना होगा ये दस्तावेज
अधिसूचित फसल लगाने वाले सभी अऋणी किसान को प्रस्ताव पत्र के साथ जो दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा वह इस प्रकार है आधार कार्ड कॉपी, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी-1, पी-2) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर एकाउंट नंबर आईएफएससी कोड बैंक का पता साफ दिख रहा हो, फसल बुवाई प्रमाण-पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र, किसान का वैध मोबाईल नंबर, बटाईदार कास्तकार साझेदार किसानों के लिए फसल साझा कास्तकार का घोषणा पत्र आदि।
आधार अपडेट कराना अनिवार्य
किसानों को अपना आधार कार्ड मौसम रबी वर्ष 2023-24 के लिए 31 दिसंबर से पूर्व बैंक में अपडेट कराना अनिवार्य है। फसल बीमा पोर्टल पर बिना आधार प्रमाणीकरण के बीमा मान्य नहीं होगा।
प्रतिकूल मौसम अवस्थाओं के कारण अधिसूचित क्षेत्र के 75 प्रतिशत क्षेत्र में बुवाई न होने पर बीमित राशि का अधिकतम 25 प्रतिशत तक क्षतिपूर्ति केवल चना फसल के लिए लागू है। फसल कटाई प्रयोग आधार पर प्रत्येक अधिसूचित ग्राम में 4 फसल कटाई द्वारा व्यापक आधार पर आयी प्राकृतिक आपदाओं के कारण उपज में होने वाले नुकसान का आंकलन किया जाएगा ओलावृष्टि, जलप्लावन, बादल फटना और प्राकृतिक आकाशीय बिजली से व्यक्तिगत आधार पर अभिचिन्हित स्थानीयकृत जोखिमों से होने वाले क्षति से सुरक्षा प्रदान करेगा। स्थानीय आपदाएँ एवं फसल कटाई उपरान्त नुकसान होने पर 72 घंटों के भीतर अपनी फसल के नुकसान की सूचना स्थानीय कृषि अधिकारी, संबंधित बैंक, स्थानीय बैंक, वित्तीय संस्था भारत सरकार की क्रॉप इंश्योरेंस ऐप ,जिला ,विकसखण्ड ,तहसील स्तर के कृषि , राजस्व कार्यालय या बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर 14447 पर देना होगा।
रबी मौसम फसल बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर से पूर्व निकटतम राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा ,क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक , जिला सहकारी बैंक ,प्राथमिक सहकारी समितियाँ , लोक सेवा केन्द्र ,पोस्ट ऑफिस या भारत सरकार की बीमा पोर्टल के माध्यम से फसल का बीमा कराए जा सकते