दुर्ग

निमेष पंचायत सचिव संघ दुर्ग के निर्विरोध अध्यक्ष बने
12-Dec-2023 4:03 PM
निमेष पंचायत सचिव संघ दुर्ग  के निर्विरोध अध्यक्ष बने

ब्लॉक व जिला इकाई के बाद प्रदेश इकाई के लिए होगा निर्वाचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 दिसंबर। प्रांतीय निर्वाचन समिति द्वारा प्रदेश पंचायत सचिव संघ के चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ संघ के पदाधिकारी चुनाव को लेकर  गहमा गहमी की स्थिति है प्रदेश के सभी ब्लाक व जिला इकाई गठन के  बाद प्रदेश इकाई के लिए निर्वाचन होगा। इसी कड़ी में आज संघ के दुर्ग ब्लाक इकाई के लिए चुनाव संपन्न हुआ इसमें निमेष पंचायत सचिव संघ दुर्ग के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव संघ ब्लाक इकाई दुर्ग जिला दुर्ग के ब्लाक अध्यक्ष का निर्वाचन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रदेश पंचायत सचिव संघ छ.ग. के आदेशानुसार आज सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर 4 बजे तक  हुआ। इसमें ब्लाक अध्यक्ष हेतु एक मात्र नाम निर्देशन पत्र निमेष भोयर सचिव ग्राम पंचायत कोलिहापुरी का प्राप्त हुआ। जिसे निर्वाचन अधिकारी  महेंद्र कुमार साहू द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ दुर्ग घोषित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान की गई।इस अवसर पर यशवंत आडिल, शेषनारायण चंद्रवंशी, धारेद्र देवांगन, नरेश राजपूत, प्रदीप चंद्राकर, गिरधर वर्मा, राकेश चंद्राकर, नरेश साहू उपस्थित थे

13 पाटन व 15 को धमधा इकाई का होगा चुनाव

जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को पाटन ब्लाक पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष का चुनाव होगा इसके लिए शेष नारायण चंद्रवंशी को निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया वही उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी  निमेष भोयर , दिलीप दिल्लीवार, राकेश चंद्राकर एवं नरेश साहू मौजूद रहेंगे 15 दिसंबर को संघ के धमधा ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव होना है इसके निर्वाचन पदाधिकारी महेन्द्र साहू एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शेष नारायण, धारेन देवांगन, प्रदीप चंद्राकर एवं गिरधर वर्मा होंगे।

प्रदेश पंचायत सचिव निर्वाचन कमेटी ने निर्वाचन के लिए बकायदा समय सारणी घोषित की है इसके अनुसार ब्लाक ईकाई के निर्वाचन हेतु पूरे प्रदेश भर प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन  4से 6 दिसंबर तक मतदाता सूची प्रकाशन किया गया। प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में 7 से 8 दिसंबर तक दावा आपत्ति स्वीकार लिया गया है। दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन किया 9 दिसंबर को किया गया है। मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के बाद 10 से 31 दिसंबर तक संगठन के ब्लाक ईकाई का निर्वाचन किया जाना है।

1 से 20 जनवरी तक होगा जिला इकाई का चुनाव

संघ जिला ईकाई का निर्वाचन 1 से 20 जनवरी तक किया जाना है।  25से 30 जनवरी तक प्रदेश ईकाई का निर्वाचन किया जाना है।प्रदेश निर्वाचन हेतु तिथि व स्थान पृथक से जारी किया जावेगा।


अन्य पोस्ट