दुर्ग

विकसित भारत 2047 विषय पर कार्यशाला
12-Dec-2023 2:17 PM
विकसित भारत 2047 विषय पर कार्यशाला

हेमचंद विवि की कुलपति व प्रतिनिधि मंडल ने की सहभागिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 दिसंबर। नीति आयोग, भारत सरकार के नेतृत्व में समूचे देश में आयोजित विकसित भारत /2047 पर केन्द्रित पोर्टल के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन एवं राजभवन, रायपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में हेमचंद यादव विवि, दुर्ग के 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने हिस्सा लिया। 

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने किया। यह जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में उनके स्वयं के अलावा डॉ. आर. पी. अग्रवाल, प्राचार्य, कल्याण कॉलेज, भिलाई, डॉ. सुमीत अग्रवाल, सहायक कुलसचिव, डॉ. अनिता साहा, दिग्विजय कॉलेज, राजनांदगांव, डॉ. शिखा श्रीवास्तव, शासकीय महाविद्यालय, वैशाली नगर, डॉ. ऋचा ठाकुर, शासकीय कन्या महाविद्यालय, दुर्ग, डॉ. लीना साहू, माता कर्मा महाविद्यालय, गुण्डरदेही, डॉ. अनुसुइया जोगी, शासकीय महाविद्यालय, उतई तथा डॉ. अंषुमाला चंदनगर, शासकीय वी. वाय. टी. पीजी कॉलेज, दुर्ग शामिल थे। प्रधानमंत्री द्वारा पोर्टल के उद्घाटन एवं उसके पश्चात् दिये गये उद्बोधन को विवि के 65 महाविद्यालयों के तैईस हजार छ: सौ विद्यार्थियों ने अपने महाविद्यालयों में बड़ी स्क्रीन पर देखा।

वर्कशॉप में राज्यपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार विकसित भारत /2047 से संबंधित ड्राफ्ट तैयार करने हेतु हेमचंद यादव विवि, दुर्ग के विद्यार्थियों से बड़ी संख्या में फीडबैक भरवाया जायेगा। विवि द्वारा विकसित भारत उत्सव का आयोजन तथा सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जायेगा। इसके अलावा प्रत्येक महाविद्यालय को निर्देशित किया जायेगा कि वें प्रत्येक विद्यार्थी को विकसित भारत /2047 के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करे।


अन्य पोस्ट