दुर्ग

खड़ी कार को ट्रक की ठोकर
11-Dec-2023 3:31 PM
खड़ी कार को ट्रक की ठोकर

 बाल-बाल बचे सिविल कांट्रैक्टर और साथी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 11 दिसंबर। कल रात खुर्सीपार तिराहे पर रेड सिग्नल पर खड़ी कार को एक ट्रक ने ठोकर मार दी। कार में डोंगरगढ़ के सिविल कांट्रैक्टर अपने दोस्तों के साथ रायपुर से घर की ओर लौट रहे थे, तभी रात साढ़े 9 बजे यह हादसा हुआ। अचानक ट्रक की ठोकर से कार सवार तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 परविंदर सिंह भाटिया (44 वर्ष) निवासी बुधवारी पारा साहू धर्मशाला के पास डोंगरगढ़ पेशे से सिविल कांट्रेक्टर हैं। कल वो कार क्रमांक सीजी 07 बीएफ 7466 से निजी कार्य से अपने मित्र प्रवीण सोनी, मुकुंद कंडरा, चंद्रेश साहू के साथ रायपुर पहुंचे तथा वापस राजनांदगांव की ओर आने के दौरान बीती रात खुर्सीपार तिराहा चौक सिग्नल के पास सिग्नल रेड होने से अपनी कार को रोका हुआ था तभी पीछे से आ रही ट्रक कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एए 5635 का चालक वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर कार की पीछे तरफ से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से कार का बंपर और पीछे का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में परविंदर और उनके दोस्तों को कोई चोट नहीं आई है।


अन्य पोस्ट