दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला दुर्ग, एस.ृटी, एससी, ओ.बी.सी. कन्या छात्रावास दुर्ग व गोंड़वाना समाज दुर्ग के व्दारा रविवार को छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस के अवसर पर एस.टी.,एस.सी. व ओबीसी कन्या छात्रावास दुर्ग व्दारा कैण्डले मार्च निकालकर उसके प्रतिमा स्थल पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय अधिकारी, कर्मचारी विकास संघ व गोंडवाना समाज के प्रमुख पदाधिकारियों व सदस्यों व्दारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर धनेश्वर ध्रुवे, महावीर गोड, गोरेलाल ठाकुर, राकेश ठाकुर, तुलसी ठाकुर, ए.आर.ध्रुव, जी.आर.सोरी, प्रदीप सूर्यवंशी, ममता अरमो, अपूणेश्वरी ठाकुर, उषा ठाकुर, हरेन्द्र नेताम, अवि मरकाम, गजराज नेताम, पन्ना लाल, मंगल मंडावी सहित अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, ओ.बी.सी. हास्टल के छात्रा उपस्थित रही।