दुर्ग
टोकन लेकर धान बेचने अपनी बारी का इंतजार करते रहे किसान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,10 दिसम्बर। फड़ गिली होने की वजह से जिले के 102 में से 93 उपार्जन केन्द्रों में शुक्रवार को धान खरीदी नहीं हुई। टोकन लेकर धान बेचने अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान इससे परेशान हंै। मात्र 9 उपार्जन केद्रों में धान खरीदी जारी रही।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों के मुताबिक अब सभी उपार्जन केन्द्रों में सोमवार से सामान्य रूप से धान खरीदी होगी।
गौरतलब 4 से 7 दिसंबर तक हुई बारिश की वजह से उपार्जन केन्द्रों में फड़ की जमीन गिली है इसकी वजह से समितियों ने धान खरीदी नहीं की भांठा जमीन वाले कुछ उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की गई वहां भी पूरे टोकन पर खरीदी नहीं हो पाई बारिश की वजह से धान में नमी होने के कारण भी धान विक्रय के लिए टोकन ले चुके कई किसान संशय की स्थिति में है किसानों बारिश में भीग चुके धान को सुखाने काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
जिले में अब तक मात्र 22826 किसान ही अपने धान विक्रय कर पाए है जिनसे कुल 227 करोड़ 67 लाख रूपए की 1 लाख 4 हजार 62 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई खरीदे गए धान में से अब तक 36 हजार 700 मीट्रिक टन धान का मिलर्स द्वारा उठाव किया गया है।