दुर्ग

बाइक सवार छात्र ने बीएसपी अफसर को मारी ठोकर
09-Dec-2023 4:38 PM
बाइक सवार छात्र ने बीएसपी अफसर को  मारी ठोकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 दिसंबर। सेक्टर 4 भिलाई में हुए सडक़ हादसे में एक अधिकारी और एक छात्र  घायल हो गए।  डिप्टी मैनेजर की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सेक्टर 9 हॉस्पिटल भेजा गया है ।

इस घटना में जूनियर मैनेजर के पैर की हड्डी टूट गई है, जबकि छात्रों को भी अंदरूनी चोटें आई है। जानकारी मुताबिक सेक्टर 4 के सडक़ 16 मोड पर हादसा हुआ है। डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत राहुल बंजारे अपनी कर से सडक़ 16 सेक्टर 4 जा रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवक की वाहन अनियंत्रित होकर कर से टकरा गई इससे राहुल बंजारे को चोटे आई। वहीं  पान ठेला के बाहर चाय पी रहे बीएसपी के जूनियर मैनेजर लीलाधर को  भी चपेट में ले लिया। जिससे उनके दोनों पैर में गंभीर चोटे आई है। मोटरसाइकिल सवार युवक व जूनियर मैनेजर दोनों घायल हो गए। खबर मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक के पिता भी बीएसपी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

दोनों घायल को सेक्टर 9 अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट