दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 9 दिसंबर। राजपूत क्षत्रिय समाज कुम्हारी इकाई द्वारा करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुख देव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान में निर्मम हत्या को लेकर भारी रोष व्यक्त की गई। समाज द्वारा कपड़ा मार्केट में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान राजपूत समाज के सदस्यों ने बताया कि राजस्थान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुख देव सिंह गोगामेड़ी की निर्मम हत्या हत्या कर दी गई जिसके विरोध में समाज के सदस्य एकत्रित हुए जहां उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान करणी सेना के सदस्यों के साथ हिंदू युवा मंच भी शामिल हुए। इस दौरान अपराधियों को पकडऩे व कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए दुर्ग कलेक्ट्रेट में ज्ञापन भी सौंपा गया। और चेतावनी भी दी गई की प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नही होने पर करणी सेना द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा मे कुम्हारी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं श्री बाबू वीर कुंवर सिंह क्षत्रिय समाज के सदस्य वीरू सिंह ,राजेश सिंह, अशोक सिंह, विवेक सिंह, वीरेंद्र सिंह करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण सिंह सूर्यवंशी, रुद्र सिंह, मिलन सिंह एवं अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहें।