दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 दिसंबर। दुर्ग संतराबाड़ी निवासी सिख समाज की माता हरबंस कौर भाटिया(75) के निधन के पश्चात भाटिया परिवार द्वारा माताजी के नेत्रदान से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी और फिर प्रकृति के नजारे देख सकेंगे।
माता हरबंस कौर भाटिया के पुत्र अमरजीत सिंह भाटिया और सुखविंदर सिंह भाटिया(सोनू),राजू भाटिया,बहु जसवीर कौर,हरमन कौर,पौत्र गुरप्रीत सिंह की सहमति से नेत्रदान सम्पन्न हुआ।
शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे, डॉ विशाल उरे,नेत्र सहायक विवेक कसार संतराबाड़ी निवास पहुंचे व् देर रात्रि कॉर्निया कलेक्ट किए। नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,रितेश जैन,मंगल अग्रवाल,प्रभु दयाल उजाला,राजेश पारख ने नेत्रदान हेतु व्यवस्था की एवं नेत्रदान सम्पन्न करने में सहयोग किया।
कुलवंत भाटिया ने कहा माता हरबंस कौर के नेत्रदान से सिक्ख समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी और लोगों को नेत्रहीनता के जीवन से छुटकारा मिलेगा,हरमन दुलई ने कहा माता जी की धर्म के प्रति गहरी आस्था थी वे जब तक रहीं रोजाना गुरुद्वारा माथा टेकने जाती थी और जाते जाते भी माता जी पुण्य का कार्य कर गई अब उनके नेत्रों से दो परिवारों को नया जीवन मिलेगा।
हरबंस कौर के पुत्र अमरजीत सिंह ने कहा आज माँ हमारे बीच नहीं है पूरा परिवार दुखी है किन्तु माँ की आँखों से दो लोग दुनिया देख सकेंगे इस बात से परिवार को संतुष्टि है एवं अब हमारी माँ का जीवन सार्थक हो गया।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने हरबंस कौर भाटिया को श्रद्धांजलि दी व भाटिया परिवार को साधुवाद दिया।