दुर्ग

बार काउंटर संचालक एवं स्टाफ ने की मारपीट
09-Dec-2023 4:34 PM
बार काउंटर संचालक एवं  स्टाफ ने की मारपीट

दुर्ग, 9 दिसंबर। अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने चिल्ली पेपर बार गए प्रार्थी के साथ काउंटर संचालक एवं उसके स्टाफ ने मारपीट की। इससे प्रार्थी के हाथ, पैर, पीठ में चोटे आई। वहीं उसकी घड़ी भी टूट कर गिर गई। प्रार्थी की शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी सौरभ तिवारी 6 दिसंबर की रात को अपने दोस्त अरशद के बर्थडे पार्टी में चिल्ली पेपर बार गया हुआ था। बर्थडे पार्टी मनाने के बाद जब सभी दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे तभी काउंटर संचालक अरशद और प्रार्थी से शोर शराबा करने की बात को लेकर मारपीट करने लगे। इसके बाद काउंटर संचालक एवं उसके स्टाफ ने प्रार्थी की जमकर पिटाई कर दी। इससे प्रार्थी की घड़ी भी टूट कर गिर गई। सभी लोग भाग कर बार से बाहर आ गए। जब सौरभ तिवारी अपनी घड़ी को लेने के लिए वापस बार में गया तो उन लोगों ने बेस बल्ला से फिर पिटाई कर दी।


अन्य पोस्ट