दुर्ग

कुर्मी आइडल नृत्य 23 को
08-Dec-2023 5:05 PM
कुर्मी आइडल नृत्य 23 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मी क्षत्रिय समाज के 13 वां प्रांतीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कुर्मी क्षत्रीय समाज द्वारा कुर्मी आइडल नृत्य 2023 का आयोजन पुरानी मंडी कुरुद में 23 दिसम्बर दिन शनिवार को संध्या 6 बजे से किया जा रहा है,और फाईनल राऊंड 24 दिसम्बर रविवार को संध्या 6 बजे से कुर्मी संझा आयोजन में किया जाएगा।

कुर्मी समाज के सभी फिरकों के 15 वर्ष से उपर तक युवक, युवती,महिला,पुरुष भाग ले सकते है। जिसका उद्देश्य समाज के प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर आगे बढऩे का अवसर प्रदान करना व समाज के लोगों को सामाजिक गतिविधियों में साथ-साथ सभी क्षेत्रो में भागीदारी कराना व जोडने का प्रयास करना है।

इस आइडल में नियम व शर्ते रखी गई हैं जिसमें  प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है,1. केवल कुर्मी समाज के प्रतिभागी भाग ले सकेंगें। 2. कोई प्रतिभागी दोनों श्रेणी में भाग नहीं ले सकता। 3. यदि एकल में है तो समूह में भाग नहीं ले सकता वही समूह में है तो एकल में भाग नही ले सकता है। 4. एकल और युगल एक ही श्रेणी में आयेगा और दो से अधिक समूह की श्रेणी में आयेगा। 5. वेशभूषा पर विशेष अंक दिया जायेगा। 6. सभी प्रतिभागी अपने वेशभूषा एवं आने जाने का वहन स्वयं से करेंगें। 7. सभी प्रतिभागियों को अधिकतम पांच मिनट का समय मिलेगा। 8. 5 मिनट का अधिक समय नृत्य में लेने पर निणार्यक अंक काटने के लिये स्वतंत्र है। 9. प्रतियोगिता में आडिशन द्वारा चयन कर मंच प्रदान किया जायेगा,10. फाईनल राऊंड में समूह व एकल-युगल दोनों श्रेणी से सुपर 5 सुपर 5 निकाला जाएगा जिसमें द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम पुरस्कार प्राप्त करेगा,11. सभी प्रतिभागियों को पहले आडिशन में सामाजिक जजो द्वारा चयनित होने के बाद ही प्रतियोगिता में शामिल हो पायेंगे,अन्य किसी को भी प्रतियोगिता में शामिल नही किया जायेगा। केवल आडिशन में चयनित होने पर ही प्रतिभागी बन पायेंगें,12. निर्णायक का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा,13. प्रतिभागी हिन्दी व छत्तीसगढ़ी गीत पर ही प्रस्तुति दे पायेंगे।

14. सभी प्रतिभागी अपना गीत पेन ड्राईव, मेमोरी कार्ड या मोबाईल में डाउनलोड कर लायेंगे,15 नृत्य के सभी विधाओं पर समान अंक दिया जाएगा, नृत्य के किसी भी विधा को अलग से प्राथिमकता नही दिया जाएगा,16. निर्णायक का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा,17. अतिरिक्त नियम समिति के पास सुरिक्षत है। वहीं यह आयोजन यु-ट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस आइडल में मंचीय व अवास व्यवस्था इस प्रकार रहेंगे 1. प्रतिभागियों व उनके पालकों का ठहरने के लिए आवास, चाय, नास्ता व भोजन की व्यवस्था रहेगी। मंच के पीछे महिला व पुरूष प्रतिभागीयों के लिये अलग-अलग मेकअप रूम तैयार किया जायेगा। मच डेकोरेशन, लाईट, साऊंड सिस्टम, आतिशबाजी, सारफी, फाग लैंस, वाल परदा उच्चतम कोटि का रहेगा। आडिशन में चाय नास्ता की व्यवस्था किया जायेगा। आडिशन अलग-अलग जगहों पर किया जायेगा, जैसे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, कुरूद आदि जगह के साथ अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें। दिन, दिनांक व समय, स्थान और अन्य जानकारी वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्रदाय किया जायेगा । जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख 9827159213, प्रभारी शंकर पार्थ वर्मा 8770462956, दानेश्वर देशमुख 8109599910 एवं संयोजक प्रदीप कोठिया 9009447342 उपस्थित रहेंगे

सामूहिक नृत्य में पुरस्कार

 प्रथम पुरस्कार 15555 रुपये एवं वीनर शील्ड विजय बघेल जी (प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश कर्मि क्षत्रिय समाज एवं सांसद दुर्ग लोकसभा) द्वारा,द्वितीय पुरस्कार 11111 रुपए सुनील चंद्राकर जिला अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज एवं वीनर शील्ड डॉ. राजेन्द्र हरमुख (वरिष्ठ उपा. छ.ग. कुर्मी क्षत्रिय समाज एवं केन्द्रीय अध्यक्ष दि.कू.क्ष. समाज)तृतीय पुरस्कार 7777 रुपए कपिल कश्यप (युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष छ.ग प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज)वीनर शील्ड डॉ. राजेन्द्र हरमुख द्वारा,चतुर्थ पुरस्कार 5555 रुपए नीलकमल वर्मा युवा कृषि प्रभाग सदस्य छ.ग. प्रदेश कुर्मी क्षत्रीय समाज एवं वीनर शील्ड डॉ. राजेन्द्र हरमुख द्वारा,पंचम पुरस्कार 3333 रुपए सोहन वर्मा (स्व. खोमन लाल वर्मा जी की स्मृति में सिंधौरी द्वारा) एवं वीनर शील्ड खूबचंद वर्मा (कार्यकारिणी सदस्य युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर)

 

एकल-युगल नृत्य कार्यक्रम में

प्रथम पुरस्कार 11111 रुपए एवं वीनर शील्ड विजय बघेल (प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज एवं सांसद दुर्ग लोक सभा) द्वारा,द्वितीय पुरस्कार 7777 रुपए तुकाराम चंद्रवंशी युवा उपाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज एवं वीनर शील्ड यशवंत दिल्लीवार (केन्द्रीय उपा. दि. कुर्मी क्षत्रिय समाज),तृतीय पुरस्कार 5555 रुपए प्रीति देशमुख (केन्द्रीय महिला अध्यक्ष, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज) एवं वीनर शील्ड यशवंत दिल्लीवार (केन्द्रीय उपा. दि. कुर्मी क्षत्रिय समाज),चतुर्थ पुरस्कार 3333 रुपए डाकेश्वर परघनिया सचिव छ.ग. प्रदेश कुर्मी क्षत्रीय समाज एवं वीनर शील्ड यशवंत दिल्लीवार (केन्द्रीय उपा. दि. कुर्मी क्षत्रिय समाज),पंचम पुरस्कार 2222 रुपए गोपाल कृष्ण वर्मा (संयोजक कुर्मी संझा) मंत्री, छ.ग. प्रदेश कू.क्ष. समाज एवंक्षवीनर शील्ड खूबचंद वर्मा (कार्यकारिणी सदस्य युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर) द्वारा प्रदान किया जाएगा।


अन्य पोस्ट