दुर्ग

गजेंद्र सिंह के निधन के बाद नेत्रदान, दो लोग दुनिया देख सकेंगे
08-Dec-2023 4:54 PM
गजेंद्र सिंह के निधन के  बाद नेत्रदान, दो लोग  दुनिया देख सकेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 दिसंबर। कादंबरी नगर निवासी गजेंद्र सिंह (67) के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान से दो लोग दुनिया देख सकेंगे, गजेंद्र सिंह का निधन होते ही उनके साले आशीष साहनी के आग्रह पर गजेंद्र सिंह की पत्नी लता सिंह,पुत्र पियूष सिंह,सौरभ सिंह की सहमति से नेत्रदान सम्पन्न हुआ।

तडक़े 4 बजे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे,डॉ विशाल उरे, नेत्र सहायक विवेक कसार गजेंद्र सिंह के निवास कादंबरी नगर  पहुंचे व कॉर्निया कलेक्ट किए। नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया व राज आढ़तिया ने रात भर जाग कर नेत्रदान हेतु व्यवस्था की एवं नेत्रदान सम्पन्न करने में सहयोग किया।

आशीष साहनी ने कहा 4 साल पूर्व मेरे पिता की आँखें भी दान की गई थी अत: मेरे परिवार को नेत्रदान का महत्व पता है एवं इस बात का एहसास है कि नेत्रदान से दो परिवारों में कैसे नरक से स्वर्ग कीओर जीवन परिवर्तित होता है गजेंद्र सिंह के पुत्र पियूष सिंह ने कहा आज मेरे पिता इस दुनिया में नहीं रहे जिस से हमारा पूरा परिवार सदमे में है, लेकिन पिता की आँखों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी इस से हमें जीवन भर प्रेरणा मिलेगी।

कुलवंत भाटिया ने कहा गजेंद्र सिंह के नेत्रदान से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी पूर्व में भी परिवार की ओर से वीरेंद्र साहनी जी के नेत्रदान किए जा चुके हैं,मध्य रात्रि नेत्रदान कर गजेंद्र सिंह के परिवार ने समाज के प्रति अपना समर्पण का परिचय दिया।

राज आढ़तिया ने कहा आशीष साहनी लगातार रक्तदान करते हैं एवं उन्होंने अपने पिता के  भी नेत्रदान किए है लगातार सामाजिक कार्यों हेतु उपलब्ध रहते हैं अत:  उनके परिवार से नेत्रदान होने से भविष्य में आस पास के क्षेत्रों में नेत्रदान की जागरूकता बढ़ेगी। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,दीपक बंसल, विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने   गजेंद्र सिंह  को श्रद्धांजलि दी व सिंह परिवार को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट