दुर्ग
कैमरा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
08-Dec-2023 4:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 दिसंबर। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मौके का फायदा उठाकर सोनी कंपनी का कीमती फोटोशूट कैमरा चोरी करने वाले आरोपी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उसके पास से लगभग ढाई लाख रुपए कीमत का कैमरा जब्त किया गया है। माह मार्च में जलाराम वाटिका में शादी कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने सोनी कंपनी के कैमरे की चोरी कर ली थी। कोमाखान महासमुंद निवासी प्रार्थी कौशल साहू ने इसकी शिकायत पुलगांव थाना में की थी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी डालेद्र वाघ को पकड़ा। आरोपी के पास से कीमती कैमरा जब्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे