दुर्ग
दुर्ग, 8 दिसंबर। गुरुवार को भारती विवि के विधि विभाग ने एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। राष्ट्रीय वेबिनार का शीर्षक ‘‘बुनियादी संरचना का संवैधानिक विकास पर प्रभाव’’ रहा। वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान की बुनियादी संरचना के बारे में जागरूक करना था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संतोष कुमार शर्मा, सह-प्राध्यापक हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ विवि, शिमला रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की बुनियादी संरचना के बारे में समझाते हुए इसकी रचना किस प्रकार की गई इसका विश्लेषण किया।
विवि के उप-कुलपति डॉ. आलोक भट्ट ने अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत किया और आयोजन को समस्त संकायों के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों हेतु ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश राय व सह-संचालन अपूर्वा चंद्राकर, आस्था चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. समन सिद्धिकी द्वारा किया गया। इस वेबिनार में बड़ी संख्या में प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थियों ने सहभागिता दी।