दुर्ग

पुराने विवाद पर देर रात जमकर मारपीट, दो पर जुर्म दर्ज
06-Dec-2023 4:02 PM
पुराने विवाद पर देर रात जमकर मारपीट,   दो पर जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 6 दिसंबर। हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड के सामने देर रात पुराने विवाद को लेकर दो लडक़ों ने मोहल्ले के ही एक लडक़े को घेरा और जमकर मारपीट की है। हाथ मुक्का और डंडा से पिटाई की वजह से 19 वर्षीय चंदन मांझी की पीठ, दाहिनी आंख और सीने में चोट आई है। घटना के समय पीडि़त युवक की मां और बहनों ने बीच-बचाव किया तो मारपीट कर रहे लडक़े वहां से निकल भागे।

एएसआई कुलेश्वर चंद्राकर ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। ब्लॉक बी/27 क्रिकेट ग्राउण्ड के पास, हाउसिंग बोर्ड निवासी चंदन रात्रि 12 बजे के आसपास घर के पास खड़ा था तभी उसी ब्लाक का हर्ष दुबे व उसका साथी मिजान पहुंचे और दोनों एक राय होकर गालियां देने लगे। चंदन का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर दोनों ने हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट की। इसी दौरान उसकी मां और बहनों ने बीच-बचाव कर चंदन को उनसे बचाया। रात अधिक होने की वजह से घटना की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में हर्ष दुबे व मिजान के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


अन्य पोस्ट