दुर्ग

युवक ने लगाई नदी ब्रिज में फांसी, जांच में जुटी पुलिस
02-Dec-2023 3:40 PM
युवक ने लगाई नदी ब्रिज में फांसी,  जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग, 2 दिसंबर। निकुम-अंडा मुख्य मार्ग पर थाना अंडा क्षेत्र के अंतर्गत 5 कि.मी. की दूरी पर तांदुला नदी स्थित नवनिर्मित नदी ब्रिज पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची अंडा थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल दुर्ग के मर्चुरी में रखा है और विवेचना कर रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम विनायकपुर पटेल पारा निवासी ललित कुमार पटेल उम्र 29 वर्ष पिता कृष्णा पटेल 1 दिसंबर की सुबह 5.30 बजे घुमने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था। उसने नदी के पास जाकर ब्रिज निर्माण कार्य स्थल में रस्सी के सहारे से आत्महत्या कर लिया। सुबह जब ग्रामीण घुमने निकले तो उसे फांसी पर लटका हुआ देखा। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत मृतक के परिवार वालों को दी। घर वालों ने इसकी जानकारी अंडा थाना जाकर दी। अंडा थाना प्रभारी आनंद राम शुक्ला के निर्देश पर एस आई दिनेश वर्मा ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा करके शव को दुर्ग मर्चुरी भिजवाया। मौत का कारण अज्ञात है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


अन्य पोस्ट