दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 दिसंबर। राज्य सभा संासद व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुये उनको धन्यवाद दिया है। राज्यसभा संासद ने कहा कि प्रदेश सहित समस्त विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास कर भाजपा को भरपूर आर्शीवाद दिया है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है।
उन्होनें बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से जमकर लोहा लिया है। घोषणाओं में जहां धान खरीदी और किसानों का कर्जमाफी तुरुप का पता साबित हुआ है वहीं भाजपा ने 3100 रु0 में धान खरीदी एकमुश्त भुगतान करने और पुराने बोनस का पैसा देने जैसी घोषणा ने जनता को विश्वास दिलाया है। भाजपा ने पहले दिन से ही भाजपा की घोषणा पत्र जारी कर दी थी। जिसमें भाजपा की महतारी वंदन योजना, महिलाओं को साल में 12000 रु0 देने की योजना, 2700 में गेंहूॅ की खरीदी, 450 रुपये में गैस सिलेडर, 4000 प्रति मानक तेंदूपत्ता, रींवा और सिंगरौली में एयरपोर्ट, लाडली बहनों को पक्के मकान, हर एसटी ब्लॉक में मेडिकल कालेज खुलेगा, गरीब परिवार के बच्चों को 12 वीं तक की शिक्षा फ्री, आदिवासी कल्याण के लिए 3 लाख करोड़ रुपये जैसी योजनाओं प्रदेश की जनता का मन बदला है। इसके अलावा कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी जैसे कार्य के कारण भाजपा प्रदेश में अपनी जीत दर्ज कर रही है।
भाजपा की घोषणा पत्र जारी होने के बाद कांग्रेस ने धान की खरीदी में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर 3200 में करने की घोषणा की। जो प्रदेश के पूरे 90 विधानसभा सीटों में चर्चा का विषय बना रहा। प्रदेश में भाजपा की सीटें बढ़ रही है इसके पीछे भाजपा की घोषणा पत्र है लोगों के मन में चुनावी घोषणा पत्र के प्रति उत्साह था लोग घोषणा पत्र का इंतजार कर रहे थे। और भाजपा पहले दिन से ही घोषणा पत्र जारी कर जनता के बीच अपना विश्वास बढ़ाया है। उन्होनें कहा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में 2018 के चुनावी हश्र व उठा पटक की राजनीति को देखते हुये इस बार छत्तीसढ़ में भी उसी तर्ज पर भाजपा प्रदेश में अपनी सरकार बनने जा रही है।