दुर्ग

डाकमत पत्रों को मिलाकर जिले में मतदान 72.17 फीसदी पहुंचा
02-Dec-2023 3:33 PM
डाकमत पत्रों को मिलाकर जिले में मतदान 72.17 फीसदी पहुंचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 दिसंबर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत डाकमत पत्रों को मिलाकर जिले में कुल मतदान का प्रतिशत 72.17 प्रतिशत तक पहुंच गया है पिछले विधान सभा चुनाव में भी जिले में कुल 72.17 प्रतिशत मतदान हुआ था 1 दिसम्बर 2023 तक की स्थिति में कुल 7782 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है।

तीन जिलों में पिछले विधानसभा से अधिक मतदान

जानकारी के मुताबिक डाकमत पत्रों को मिलाकर कुल मतदान के हिसाब से जिले के पाटन , दुर्ग एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुए विधान सभा चुनाव की तुलना में अधिक मतदान हुआ है वहीं भिलाई नगर, दुर्ग शहर एवं अहिवारा पिछली बार की तुलना में मतदान का प्रतिशत कम रहा पाटन विधानसभा वर्ष2018 में 83.19 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था जो इस बार बढक़र 84.73 प्रतिशत तक पहुंच गया वहीं दुर्ग ग्रामीण में इस बार 74.47 प्रतिशत से बढक़र 75.39 प्रतिशत तक मतदान हुआ।

इसी प्रकार वैशाली नगर में पिछली बार 65.73 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार यहां 66.16 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया जबकि दुर्ग शहर में 68.97 से घटकर 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं67.47 से घटकर 66.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले वहीं अहिवारा में पिछले विधान सभा चुनाव में 73.22 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार 72.38 प्रतिशत मत पड़े।

जिला निर्वाचन कार्यालय से अधिकृत नोडल अधिकारी डाक मतपत्र अपर कलेक्टर  गोकुल रावटे से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा  पाटन में  1094,  दुर्ग ग्रामीण 1413,  दुर्ग शहर 2260, भिलाई नगर 951,  वैशाली नगर प 1132 एवं  अहिवारा विधान सभा में 932 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 6846, डाक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 476 और विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, 80 प्लस एवं कोविड प्लस के डाकमत पत्र 460 शामिल है।


अन्य पोस्ट