दुर्ग

123 मिलर्स का पंजीयन
02-Dec-2023 3:30 PM
123 मिलर्स का पंजीयन

दुर्ग, 2 दिसंबर। नए पंजीयन के लिए मिलर्स बकाया चावल जमा कर रहे रहे हैं। गुरुवार को चावल जमा नहीं कर पाए मिलर्स ने एक ही दिन में कस्टम मिलिंग का 139 लाट चावल जमा किया, अर्थात लगभग 3000 मीट्रिक टन चावल जमा हुआ। इसके बाद अब मिलर्स से लगभग 19000 टन चावल जमा लेना बाकी है, दूसरी ओर जारी खरीफ सीजन के धान की कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन कराने अब तक जिले में 136 मिलर्स आवेदन भी जमा कर चुके है।

गौरतलब है कि जारी खरीफ सीजन का समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान के उठाव में गति लाने जिन मिलर्स ने पिछले साल के कुल जमा योग्य चावल का 70 प्रतिशत से अधिक चावल जमा कर दिया है। उनका पंजीयन करने के निर्देश दिए इसके बाद से मिलर्स भी अब पंजीयन के लिए रूचि लेने लगे है और वे बकाया चावल भी जमा कर रहे हैं।

जिले में गुरुवार की स्थिति में 90 मिलर्स का कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन हुआ था आज की स्थिति में जिन मिलर्स ने आवेदन किया इनमें से 123 मिलर्स का कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन हो चुका है, वहीं 10 मिलर्स की पंजीयन के लिए प्रक्रिया जारी है 3 मिलर्स का आवेदन खाद्य नियंत्रक को अभी नहीं प्राप्त हुआ है पंजीयन के बाद अब मिलर्स कस्टम मिलिंग अनुमति के लिए भी पहुंचने लगे हैं।


अन्य पोस्ट