दुर्ग

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में डुप्लीकेट प्रवेश पत्र लेकर बैठा एक हिरासत में
01-Dec-2023 8:30 PM
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में डुप्लीकेट प्रवेश पत्र लेकर बैठा एक हिरासत में

भिलाई नगर, 1 दिसंबर। गुरुवार को एसएससी कांस्टेबल दिल्ली पुलिस के एग्जाम में भिलाई सेंटर सिरसाकला परीक्षकों ने डुप्लीकेट प्रवेश पत्र लेकर एग्जाम में बैठने वाले युवक को पकड़ पुलिस के हवाले किया है।  वहीं दो खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।

दिल्ली कांस्टेबल एग्जाम के लिए पहुंचे परीक्षक सनत कुमार व परीक्षा प्रभारी अजय कुमार को जानकारी देने के बाद केंद्र प्रभारी नीलम तिरपुड़े ने पुलिस को सूचना देते हुए कंप्लेन दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि आईआन डिजिटल जोन सिरसाकला पार्थिवी एजुकेशनल सोसायटी में कल एसएससी कांस्टेबल देलही पुलिस एग्जाम ड्यूटी में अजीत वर्मा ने एंट्री प्वाईंट पर में मनीष मण्डावी नाम के अभ्यर्थी का जब प्रवेश पत्र बारकोड स्केन किया तो उसका नाम सतीश कुमार उइके, रोल नं. 6205007907 पाया गया। यह रोल नंबर सतीश कुमार उइके का है लेकिन प्रवेश पत्र में नाम, परीक्षा समय, परीक्षा का एंट्री समय गलत पाया गया तथा जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर मनीष मण्डावी का है। प्रवेश पत्र में प्रविष्ट सभी जानकारी एडिटिंग कर बदली गयी पाई गई।

एसएससी के परिवेक्षक राजेन्द्र कुमार नगतोड़े और दिल्ली पुलिस से आए हुए परिवेक्षक सनत कुमार और अजय कुमार को जानकारी देने के बाद उन्होंने पूछताछ की और एसएससी हेड ऑफिस को सूचित किया तो उन्होंने लोकल पुलिस थाना को सौंपने का आदेश दिया, तब परीक्षा केन्द्राध्यक्ष नीलम ने पुरानी भिलाई पुलिस को रिपोर्ट की। सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस ने दो आरोपी मनीष मंडावी और सतीश कुमार उके के खिलाफ धारा 34, 420, 467, 468, 471, सार्वजनिक परीक्षा अवधारण अधिनियम की धारा 10 के तहत कार्रवाई की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट