दुर्ग
भिलाई नगर, 1 दिसंबर। विगत दिनों कैम्प-2 के अहमद नगर में हुई चाकूबाजी के बाद कल रात फिर एक घटना में चाकू चल गया। रूपये के लेन-देन के चलते उपजे विवाद में युवक पर हमला किया गया। इस मामले में छावनी पुलिस ने धारा 294, 324, 506बी के तहत मोहम्मद शाहरुख खान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि अहमद नगर निवासी फेरी लगाकर कपड़ा व्यवसाय करने वाले मोहम्मद जाफर (30 वर्ष) ने बताया कि उसने दीपावली के समय मो. शाहरूख खान से 5 हजार रूपये उधारी लिया था और तीन-चार दिन पहले वापस भी कर दिया। लेकिन 30 नवंबर को शाहरूख खान दिन में करीब 12 बजे उसके घर पैसा मांगने के लिए गया और घर में जाफर के न होने पर उसकी पत्नी आशमा बेगम को चाकू दिखाकर बोला कि रुपये दो। धमकाने के बाद शाहरुख वहां से चला गया।
अहमद नगर के तेंदू दुकान के पास कल रात पौने 10 बजे शाहरूख खान ने जाफर का रास्ता रोक उधारी मांगने लगा। जाफर ने कहा कि वो तीन-चार दिन पहले रुपए वापस कर दिया। तो शाहरूख ने जाफर की जेब से रुपए निकालने के लिए हाथ डालने लगा।
जाफर ने विरोध किया तो शाहरूख गाली देते हुए जेब से धारदार चाकू निकाल वार करने लगा। बचाव में जाफर ने बाएं हाथ से चाकू को रोका तो उसकी पांचों अंगूली में चोट आई है। लोग इक_े हो जब बीच-बचाव करने लगे तो शाहरूख वहां से भाग गया। जाफर का आरोप है कि छीना-झपटी में उसका 15 हजार रूपए कहीं गिर गए।