दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 दिसंबर। ग्राम रूदा में मंडी बोर्ड द्वारा बनाया जा रहा शासकीय हाईस्कूल भवन का दीवार निर्माण के पहले ही भरभरा कर गिर गया ग्राम पंचायत खाड़ा के इस आश्रित ग्राम के ग्रामीणों ने इस पर इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। मामले में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने लगभग 70 लाख की लागत से बनाए जा रहे स्कूल भवन के घटिया निर्माण की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन में शिकायत कर्ता पुरान सिंह देशमुख , नरेन्द्र कुमार, सालिक राम यादव, प्रदीप आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत खाड़ा के आश्रित ग्राम रूदा में मंडी बोर्ड द्वार हाई स्कूल का भवन निर्माण स्वीकृत हुआ जो लगभग 70 लाख रुपए की लागत से बनाया जाना है इस निर्माण कार्य में संबंधित इंजीनियर द्वारा भारी अनियमितता किया जा रहा है निर्माण के दौरान ही इसका दीवाल गिर गया।
ग्रामीणों का कहना है कि रूदा में बरसात के दिनों अक्सर बाढ़ आता है वहीं यहां की मिट्टी काली है जो बैठता है इस लिहाज से स्कूल भवन का निर्माण मजबूती से कराया जाना चाहिए मगर यह निर्माण के दौरान ही गिर रहा है। इससे इसकी गुणवत्ता व मजबूती का सहज अंदाज लगाया जा सकता है।
उन्होंने इंजीनियर एवं ने ठेकेदार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।