दुर्ग

मोटरसाइकिल चोरी
01-Dec-2023 3:11 PM
मोटरसाइकिल चोरी

दुर्ग, 1 दिसंबर। मतदान करने केंद्र में गये प्रार्थी की अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक मिलपारा दुर्ग निवासी पवन कौशिक 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए झाड़ू राम देवांगन हायर सेकेंडरी स्कूल गया हुआ था। उसने स्कूल के सामने रोड के किनारे अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर मतदान करने केंद्र के भीतर गया हुआ था। वहां से जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 30 हजार आंकी गई है। प्रार्थी ने अपने स्तर पर वाहन की तलाश की, जब उसे अपनी गाड़ी नहीं मिली तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट