दुर्ग
सरोज ने दिव्यांग को दी ई-ट्राईसाइकिल
01-Dec-2023 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 दिसंबर। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय ने सांसद निधि से खोपली निवासी धर्मबाई चंदेल को ई-ट्राईसाइकिल भेंट की। दिव्यांगता के चलते धर्मबाई चंदेल अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती थी। धर्मबाई ने कहा कि अब वह अपना कार्य स्वयं कर सकेगी। ई-ट्राईसाइकिल मिलने से मैं सुखद अनुभूति कर रही हूं। राज्य सभा सासंद पांडेय ने धर्मबाई चंदेल का सम्मान कर उसका हौसला बढ़ाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे