दुर्ग

कारोबारी की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, दो घायल
01-Dec-2023 2:16 PM
कारोबारी की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, दो घायल

 देर रात उज्जैन से दर्शन कर रायपुर लौट रहे थे 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 1 दिसंबर।
कल रात डबरापारा पुलिया के पास उज्जैन से रायपुर लौट रही कार को ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में कार में पीछे बैठे दो लोगों को चोट आई है तथा कार क्षतिग्रस्त हो गई। 

भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि  सैनेटरी व्यवसायी भेरा राम महाकालेश्वर उज्जैन से दर्शन कर कार क्रमांक सीजी 04 एनएच 5522 से वापस अपने घर रायपुर आ रहे थे। कार को भेरा राम ही चला रहे थे। कल रात्रि करीब 2 बजे डबरा पारा पुलिया के पास पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीजी 8599 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। 

दुर्घटना में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई तथा वाहन में बैठे पूरा राम के कंधे पर व मसरा राम के पैर में चोट आई है। घायल पूरा राम व मसरा राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुरानी भिलाई पुलिस ने कार चालक भेरा राम (41 वर्ष) की रिपोर्ट पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

 


अन्य पोस्ट