दुर्ग
पूर्व पार्षद के खिलाफ एक और मामला दर्ज
30-Nov-2023 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 नवंबर। हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद अजय दुबे के खिलाफ एक और प्रकरण कोतवाली थाना में दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी आदतन बदमाश जेल निहित अजय दुबे के खिलाफ धारा 294, 354, 354 ए, 506 509 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया की 16 वर्षीय किशोरी आरोपी के घर के पास ही रहती है। कुछ दिन पूर्व आरोपी ने किशोरी का हाथ पकड़ कर जबरन उसके साथ छेड़छाड़ किया और गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया था। किसी तरह किशोरी वापस घर जाकर इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
मां ने जब आरोपी अजय दुबे से इस बारे में कहा तो आरोपी ने उसकी मां के साथ भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे