दुर्ग

साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए पंजीयन 5 तक
30-Nov-2023 3:11 PM
साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए पंजीयन 5 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 नवंबर। साहू मित्र सभा भिलाईनगर के तत्वावधान में युवक-युवती परिचय सम्मेलन 10 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से साहू सांस्कृतिक सदन जीई रोड सुपेला में रखा गया है। साहू मित्र सभा भिलाईनगर के अध्यक्ष खेदराम साहू के अनुसार पंजीयन पत्र जमा करने की तारीख 30 नवंबर से बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दी गई है। युवक-युवतियों को पासपोर्ट साइज 1 कलर फोटोग्राफ के साथ अन्य जानकारियां भरकर पंजीयन कराना होगा। तलाकशुदा, विधवा/विधुर भी पंजीयन करा सकते हैं। बशर्ते वे कानूनी प्रक्रिया से मुक्त हों।


अन्य पोस्ट