दुर्ग

ब्यूटीशियन के घर पहुंच शराबी युवक ने मचाया उत्पात
30-Nov-2023 3:11 PM
ब्यूटीशियन के घर पहुंच शराबी युवक ने मचाया उत्पात

डंडे से की मारपीट, भीड़ देख भाग निकला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 नवंबर।
भिलाई की एक ब्यूटीशियन के घर मोहल्ले का युवक शराब के नशे में पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। उसे मना करने पर युवती की उसने डंडे से पिटाई भी कर दी। आस-पास के लोगों ने इक_ा होकर जब विरोध जताया तो आरोपी युवक भाग निकला। घटना कल रात छावनी थानांतर्गत बैकुण्ठ धाम केम्प-2 की बताई गई है। 

छावनी पुलिस ने बताया कि कैम्प-2 सिद्धी किराना दुकान के पास निवासी ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली युवती के घर के सामने कल रात सवा 10 बजे मोहल्ले का रहने वाला राजा सरोज शराब पीकर आया और बोलने लगा कि तुम लोग मेरे से बात क्यों नहीं करते हो। ऐसा कहकर वह गालियां दे जान से मारने की धमकी देता रहा। 

ब्यूटीशियन ने आब्जेक्शन किया तो युवक ने हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दी। समीप पड़े बांस के डण्डा से वह युवती को पीटने लगा। ब्यूटीशियन के हाथ, कमर और माथे में चोट आई है।

तभी युवती की मां और आजम अंसारी ने बीच बचाव किया तो आरोपी भाग निकला।
ब्यूटीशियन की रिपोर्ट पर पुलिस ने देर रात आरोपी राजा सरोज के खिलाफ धारा 294, 323, 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट