दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 नवंबर। श्री शारदा प्रसाद अग्रवाल के 88वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी स्मृति में उनके पुत्र अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पुत्री कीर्ति अग्रवाल, स्मृति अग्रवाल द्वारा दुर्ग जिला चिकित्सालय के ओ पी डी के मरीजों हेतु एक व्हील चेयर व एक स्ट्रेचर प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.अरुण साहू, डॉ.बी आर कोसरिया, डॉ.संगीता भाटिया, डॉ.अल्पना अग्रवाल, डॉ.कल्पना जैफ, नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक उपस्थित रहे
स्व श्री शारदा प्रसाद अग्रवाल के पुत्र अमित ने कहा उनके पिता की इच्छा थी कि मरीजों हेतु एक व्हील चेयर व एक स्ट्रेचर प्रदान किया जाए और आज हमारे परिवार ने अपने पिता की इच्छा पूर्ण की। सिविल सर्जन डॉ.अरुण साहू द्वारा अग्रवाल परिवार को पुष्प गुच्छ दे सम्मानित किया व कहा कि अग्रवाल परिवार द्वारा प्रदत्त व्हील चेयर व स्ट्रेचर से जरुरत मंद मरीजों को लाभ मिलेगा एवं मरीजों के परिजनों को सुविधा होगी।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने अग्रवाल परिवार को साधुवाद दिया।