दुर्ग
दुर्ग, 29 नवंबर। भारती विवि दुर्ग के हिंदी विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का शीर्षक ‘नई कविता की सौंदर्य दृष्टि’ था। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. राजाराम शेवाले, जिला नासिक, महाराष्ट्र ऑनलाइन उपस्थित थे। मुख्य वक्ता द्वारा नई कविता की आज के संदर्भ में मानव जीवन के जीने के संघर्ष को बताया।
उन्होंने बताया कि नई कविता लोक जीवन की अनुभूतियों एवं प्रकृति पर लिखे जा रहे हैं। मुख्य वक्ता द्वारा बहुत सी महत्वपूर्ण, ज्ञानवर्धक एवं लाभदायक जानकारी के साथ अपना अनुभव सांझा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि वर्मा, सहायक प्रध्यापिका ,हिंदी विभाग) द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.नम्रता गेन के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।