दुर्ग

कुश्ती में हेमचंद विवि के 3 खिलाड़ी क्वालीफाई
29-Nov-2023 2:51 PM
कुश्ती में हेमचंद विवि के 3 खिलाड़ी क्वालीफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 नवंबर।
महर्षि दयानंद विवि, रोहतक में उत्तर पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन कुश्ती ग्रीको रोमन (पुरूष) प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की लक्की यादव ने 60 किलो वर्ग, यश पाण्डुरकर 63 किलो वर्ग एवं हनीश 67 किलो वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में चयनित हुए। 

तीनों खिलाडिय़ों की सफलता पर विवि की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा व कुलसचिव भूपेन्द्र कूलदीप ने बधाई व शुभकामनाए दी। संचालक डॉ. डी. के. नामदेव ने बताया की लक्की यादव, यश पाण्डुरकर और हनीश ये तीनों खिलाड़ी दिनांक 10 और 11 दिसंबर 2023 को चण्डीगढ़ विवि मोहाली (पंजाब) में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेेने 07 दिसंबर 2023 को रवाना होंगे।

 


अन्य पोस्ट