दुर्ग

जान से मारने की धमकी देकर मारपीट, फरार आरोपी गिरफ्तार
28-Nov-2023 3:20 PM
जान से मारने की धमकी देकर मारपीट, फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 नवंबर। शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी विशाल सिंह निवासी पंचशील नगर दुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गगन बिहारी व पाजी सरदार के द्वारा उसे शराब के लिए जबरन पैसा मांगा गया। जब उसने पैसा देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।

प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 506,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई थी। घटना के कुछ दिन बाद ही आरोपी पाजी सरदार उर्फ बलविंदर सिंह निवासी एसटीएफ बघेरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। घटना के बाद से फरार आरोपी गगन बिहारी को भी टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राधेलाल वर्मा प्रधान आरक्षक हरिश्चंद्र धरी, राधेश्याम चंद्राकर व रविंद्र सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।


अन्य पोस्ट